हरियाणा में हरियाणवी भाषा की इतनी दुर्गति है कि सरकार ने गुड़गाँव को Gurugram बना दिया, और कोई कुछ ना बोला. हरियाणवी भाषा के मुद्दे पर बने प्रदेश हरियाणा में हरियाणवी नाम हटा कर एक शहर का नाम हिन्दी/संस्कृत का कर दिया जाता है. और नीरज जैसे दिग्गज को भी बोलते वक़्त यह ध्यान देना पड़ता है कि वो हरियाणवी को एक भाषा नहीं एक बोली बतायें. हरियाणा सरकार के पास हरियाणवी भाषा या सभ्यता कर लिए कोई बजट नहीं, कोई समय नहीं. इस भाषा को इज़्ज़त देने का काम सिर्फ उसके बोलने वालों का रह गया है.