Saurabh
किसी कलाकार के जाने के बाद
तारीफों के पुल बाँध कर
अफ़सोस कर के
उन्हें याद कर के
क्या हासिल करते हो

जो ज़िन्दा हैं
उन्हें याद करो
उनके हुनर की कदर करो

दस से बीस साल लग जाते हैं
स्थापित होने में
किसी ऐसे कलाकार को
जिसके पास सिर्फ़ हुनर हो
कोई माई बाप नहीं

इतने सालों तक
कैसे पेट पालते हैं लोग
कैसे खुद को प्रेरित रखते हैं
कहाँ से लाते हैं सकारात्मकता

नए कलाकारों को मिलो
समझो
सराहो
कभी उनका अभिनय देखने जाओ
कभी खाने पर बुलाओ

बहुत मुश्किल होता है
जब सारी दुनिया पैसे कमाने की होड़ में हो
ऐसे में कोई अपने हुनर में महारत हासिल करने में लगा रहे

मग़र हमको
समाज को
कलाकारों की बहुत ज़रूरत है
कला के बिना जीवन बेरंग है

अंत में
बचपन में सीखी एक कविता सुना रहा हूँ
मैंने यह बात मन कर ली
आप भी करें

I have no voice for singing, I cannot make a speech,
I have no gift for music, I know I cannot teach.
I am no good at leading, I cannot ‘organize,’
And anything I write would never win a prize.
But at roll call at meetings, I always answer ‘here.’
When others are performing, I lend a listening ear.
After the program is over, I praise its every part,
My words are not to flatter; I mean it from the heart.
It seems my only talent is neither big nor rare,
Just to listen and encourage and to fill a vacant chair.
But all the gifted people could not so brightly shine,
Were it not for those who use a talent such as mine.